पॉलिटेक्निक में कॉलेज लेवल काउंसलिंग 2, 9 व 15 सितंबर को
खंडवा 29 अगस्त, 2025 – पॉलिटेक्निक कॉलेज खंडवा में शैक्षणिक सत्र 2025 -26 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग 2, 9 व 15 सितंबर को होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं। प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट विषयों में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में सीधे सेकंड ईयर में प्रवेश ले सकते हैं। कक्षा 12 वीं गणित विषय से उत्तीर्ण या आई.टी.आई उत्तीर्ण विद्यार्थी सीधे किसी भी ब्रांच में सेकंड ईयर में प्रवेश ले सकते हैं।
प्राचार्य ने बताया कि सामान्य वर्ग के ऐसे छात्र जिनके पास कमजोर आय वर्ग का सर्टिफिकेट है, तो वे किसी भी ब्रांच में प्रवेश ले सकते हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज खंडवा में अब रिक्त सीटों पर अभ्यर्थी एम.पी. ऑनलाइन से सीएलसी राउंड का रजिस्ट्रेशन करवा कर 2 सितंबर को प्रातः 11 बजे कॉलेज में उपस्थित होकर संस्था स्तर की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इसके बाद भी सीटंे रिक्त होने पर 9 सितंबर और इसके बाद 15 सितंबर को प्रातः 11 बजे कॉलेज में उपस्थित होकर संस्था स्तर की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
2,505 1 minute read











