ताज़ा ख़बरें

गणपति बप्पा को माना जाता है बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता Meerut Bureauमेरठ

हस्तिनापुर। भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में तीसरे दिन भक्तों ने गणपति बप्पा की स्थापना करके उन्हें मोदक, लड्डू और तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन अर्पित किए।

रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में बुधवार को गणपति बप्पा को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न झांकियों के माध्यम से पंडाल में मौजूद जनसभा का मनमोह लिया। आयोजक एवं भारतीय पांडव सेना के निदेशक रणधीर नाथ उपाध्याय ने बताया कि इस साल भाद्रपद मास की गणेश चतुर्थी बुधवार होने के कारण यह त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इसमें सभी ने भगवान गणपति के चरणों में अपनी भेंट अर्पित कर उनसे परिवार की सुख शांति की कामना की। शुभ मुहूर्त होने पर भक्तजनों ने घरों, दफ्तरों, दुकानों और मंदिरों में गणपति की मूर्ति को स्थापित किया। रणधीर नाथ उपाध्याय ने बताया कि गणपति को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। यही कारण है कि किसी भी शुभकार्य से पहले गणेश पूजन की परंपरा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!