ताज़ा ख़बरें

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कलेक्टर के मार्गदर्शन में शहर में संपन्न हुए सभी कार्यों में मिली सफलता।

खास खबर

मन में इच्छा शक्ति हो तो हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं।

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कलेक्टर के मार्गदर्शन में शहर में संपन्न हुए सभी कार्यों में मिली सफलता।

हर घर तिरंगा यात्रा के सभी कार्यक्रम हो रहे हैं सफल।

20 अगस्त को कलेक्टर श्री गुप्ता मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित, मिला गोल्ड मेडल।

खंडवा।। मन में इच्छा सकती हो तो सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। खंडवा जिले के मुखिया जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में केंद्र और प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर जहां जल गंगा सर्वर्धन अभियान संपन्न हुआ जिसमें देश में खंडवा जिला प्रथम स्थान पर आया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 27 वर्षों से दादाजी धाम पर मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा और प्रयास किया जा रहे थे लेकिन कलेक्टर ऋषव गुप्ता के माध्यम से दो महीने में ही दादाजी के आशीर्वाद से आपसी समन्वय के साथ दादाजी धाम पर भव्य मंदिर निर्माण कार्य का प्रकल्प भी पूरा हुआ। शीघ्र ही दादाजी धाम पर मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा जो सभी दादाजी भक्तों की इच्छा थी। देश के महान गायक हरफन मौला कलाकार किशोर दा का जन्मोत्सव कलेक्टर श्री गुप्ता के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय गौरव दिवस के रूप में शानदार तरीके से संपन्न हुआ। जिसकी पूरे देश में चर्चा है। किशोर दा के पुश्तैनी मकान को राष्ट्रीय स्मारक बनाने का कार्य काफी कठिन है क्योंकि वह निजी संपत्ति है लेकिन फिर भी कलेक्टर श्री गुप्ता ने लगभग आधे घंटे मकान का निरीक्षण किया और कहा कि इसे स्मारक या संगीत का मंदिर बनाने के प्रयास करेंगे। प्रदेश के संपूर्णता अभियान मैं भी जिला आगे बड़ा है । इन कार्यों में हमारे जिले के जनप्रतिनिधि सांसद, विधायकगण, महापौर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही हें। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान 10 अगस्त से 14 अगस्त तक चल रहा है हर घर तिरंगा अभियान भी कलेक्टर श्री गुप्ता के मार्गदर्शन में पहली बार राष्ट्रीय भक्ति को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं साथ ही जगह-जगह पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है यह तिरंगा जो हमारी राष्ट्र की आन बान शान है सदा ऊंचा रहे और लोगों के प्रति धार्मिक त्योहारों के साथ राष्ट्रीय पर्व की भी जन जागृति मन में शामिल हो इसी भावना को लेकर हर घर तिरंगा यात्रा के सफल कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सुनील जैन ने बताया कि कलेक्टर ऋषव गुप्ता पुलिस अधीक्षक मनोज राय के नेतृत्व में राष्ट्रीय भावना से तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई उपदेश्य सिर्फ इतना है की राष्ट्रीय पर्व की भावना सभी लोगों के दिलों में बसी रहे और तिरंगे की आन बान शान बनी बनी रहे। हर घर तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शहर वासियों ने स्वागत भी किया।
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा कलेक्टर श्री गुप्ता को किया सम्मानित*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह” में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के आकांक्षी जिलों और आकांक्षी विकासखंडों के अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और खंडवा के पूर्व कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह को भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंडवा के साथ-साथ बड़वानी, दमोह, धार, निवाड़ी, टीकमगढ़ और विदिशा जिले के कलेक्टर्स को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2024 के बीच सम्पूर्णता अभियान आयोजित किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा निर्धारित 6 संकेतकों को संतृप्त करना था। नीति आयोग की रिपोर्टिंग में आकांक्षी जिला खंडवा द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित सभी 6 संकेतकों में संतृप्तीकरण की स्थिति पाई गई, जिस पर खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर कलेक्टर श्री गुप्ता को जिले वासीयो ने बधाई एवं शुभकामना दी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!