ताज़ा ख़बरें

पिछले 24 घंटों में जिले में 16.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

खास खबर

पिछले 24 घंटों में जिले में 16.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
———
खंडवा में 30, हरसूद 15, पंधाना 3, पुनासा 17, खालवा में 16 मिमी हुई बारिश
खंडवा 29 जुलाई, 2025 –
 जिले में गत चौबीस घंटों में 16.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे में पुनासा तहसील में 17 मिलीमीटर, हरसूद तहसील में 15 मिली मीटर, खण्डवा में 30 मिलीमीटर, पंधाना में 3 मिलीमीटर एवं खालवा तहसील में 16 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष 29 जुलाई तक 412.6 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 312.2 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 370 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 323 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 242 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 253 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 373 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि खंडवा जिले की औसत वर्षा 808 मिलीमीटर है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!