
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कटनी – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन माह के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन विगत दिवस रविवार को किया गया। तत्पश्चात सोमवार को रुद्राभिषेक पश्चात हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
नगर निगम में सोमवार को आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम के अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें नगर निगम परिसर के शिव मंदिर मंे भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर नगर विकास एवं नागरिकों के सुख समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक, कमलेश चौधरी सहित निगम के अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रहीं।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर निगम परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इस तरह के आयोजनों की परंपरा निरंतर जारी रखने की बात कही। वहीं कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री पारसनाथ प्रजापति नें बताया कि वर्ष 2006 से प्रतिवर्ष सावन माह में नगर निगम कार्यालय परिसर के शिव मंदिर में तृतीय या चतुर्थ सोमवार को रामायण पाठ का आयोजन किया जाकर भगवान भोलेनाथ के रूद्राभिषेक कर धूमधाम से भंडारे का आयोजन किया जाता है। उक्त भक्तिमय कार्यक्रम में निगम के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिकों की उत्साहजनक मौजूदगी रहती है।