
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
*कटनी*-सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में आज यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने घंटा घर (रामलीला मैदान) से गर्ग चौराहा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों और वेंडरों को हटवाया गया।
वहीं, रामलीला मैदान घंटा घर में खड़े अवैध वाहनों को भी हटाकर इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया। कार्रवाई के दौरान वेंडरों को यह समझाइश दी गई कि वे सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण न करें, जिससे यातायात में रुकावट और आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। लेकिन रेलवे स्टेशन से सुभाष चौक जो शहर का मुख्य सडक मार्ग है वहां पर यातायात के नियमो की जमकर अनदेखी हो रही है यातायात नियमों को दरकिनार कर सड़क पर खड़े ओवरलोड चार पहिया वाहन, रिक्शा अव्यवस्थित तरीके से खड़े सडक के बीचो बीच खड़े 2पहिया और चार पहिया वाहन अवैध ठेले जो यातायात पुलिस और नगर निगम के अतिक्रमण विभाग की संयुक्त कार्यवाही पर सवाल खड़े कर रही जिस्से शहर आए दिन जाम की समस्या बनती है और शहर वासियो को आये दिन जाम मे फंसकर निकलने के लिए भारी जद्दोजहद करना पड़ता है कटनी की जनता आये दिन लगने वाले जाम की समस्या से त्रस्त हो चुकी है जनता की मांग है अब सवाल ये उठता है की क्या नगर निगम के अतिक्रमण विभाग और यातायात विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस सडक मार्ग पर फैले अतिक्रमण से पूरी तरह अनजान है या फिर जानबूझकर अनदेखी कर रहे है













