
*संत फ्रांसिस स्कूल में अनियमिताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने दिया ज्ञापन*
खण्डवा//अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खण्डवा नगर मंत्री दिपांशु पटेल ने बताया कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खण्डवा नगर द्वारा नगर के राम नगर स्थित संत फ्रांसिस कान्वेंट विद्यालय में चल रही कई प्रकार की अनियमिताओ को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें निम्न अनियमिता जैसे विद्यालय परिसर के अंदर सरस्वती माता का चित्र ना होना, विद्यार्थियों की पुस्तकें एक या दो ही दुकानों पर उपलब्ध होना, प्रत्येक शैक्षणिक संस्थानों पर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाना अनिवार्य है जो वहां नहीं लगाई गई है, विद्यालय में कक्षा के बगल में घरेलु अग्निशमन यंत्र (3 घरेलू गैस टंकी ) का उपयोग होना जिससे किसी प्रकार की अनहोनी हो सकती हैं , पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष फीस में अधिक वृद्धि कितनी % हुई है इसकी जांच हो, एवं हिन्दू विरोधी गतिविधि करना इन अनियमिताओ को लेकर ज्ञापन सौपा जिसमें विभाग संयोजक हर्ष वर्मा,विभाग छात्रा प्रमुख ज्योति यादव एवं जिला संयोजक अजय बंजारे सहित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।









