ताज़ा ख़बरें

खंडवा में आयोजित होगा ब्रह्माकुमारीज़ का “समाधान” टॉक शो, आध्यात्मिक समाधान की मिलेगी झलक

पीस ऑफ माइंड टीवी के प्रसिद्ध वक्ता और एंकर होंगे शामिल, 24 जुलाई को होगा आयोजन

खंडवा में आयोजित होगा ब्रह्माकुमारीज़ का “समाधान” टॉक शो, आध्यात्मिक समाधान की मिलेगी झलक

पीस ऑफ माइंड टीवी के प्रसिद्ध वक्ता और एंकर होंगे शामिल, 24 जुलाई को होगा आयोजन

खंडवा।। आज के आधुनिक युग में लगातार तनाव पूर्ण जीवन व्यतीत हो रहा है। कहीं भी शांति का आभास नहीं हो पा रहा है। जटिल समस्याएं हमारे जीवन को घेरे हुए हे। मोटिवेशन के माध्यम से इनका निराकरण हो सकता है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसारिक समस्याएं एवं आध्यात्मिक समाधान के लिए 24 जुलाई गुरुवार को खंडवा के आनंद परिसर में कार्यक्रम समाधान आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भाग्योदय भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई पत्रकारवार्ता मे ब्रह्माकुमारी संस्था खंडवा की संचालिका शक्ति दीदी द्वारा बताया गया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खंडवा द्वारा नगर के जनमानस के आध्यात्मिक उत्थान हेतु पीस ऑफ माइंड टीवी के लोकप्रिय टॉक शो “समाधान” का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 24 जुलाई गुरुवार को शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक आनंद परिसर, आनंद नगर, खंडवा में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में “सांसारिक समस्याएं, आध्यात्मिक समाधान” विषय पर विशेष टॉक शो एवं प्रश्नोत्तर सत्र रखा गया है, जिसमें खंडवा शहर के गणमान्य नागरिक अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त करेंगे और उन्हें आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समाधान प्रदान किए जाएंगे। इस विशेष कार्यक्रम में पीस ऑफ माइंड टीवी के वरिष्ठ राजयोगी शिक्षक ब्रह्माकुमार सूरज भाई, सुप्रसिद्ध एंकर ब्रह्माकुमार रूपेश भाई एवं माउंट आबू से पधारी मोटिवेशनल स्पीकर व राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी गीता दीदी मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता करेंगे।
शक्ति दीदी ने बताया कि इसके साथ ही खंडवा जिले के ब्रह्माकुमारी अनुयायियों के लिए दो दिवसीय योग तपस्या भट्टी का भी आयोजन किया गया है, जो 23 व 24 जुलाई को आनंद परिसर में सम्पन्न होगी। इसमें विशेष कर 24 जुलाई को खंडवा में, इसके अलावा संतोष दीदी और सुरेखा दीदी ने जानकारी देते हुए बताया कि ओंकारेश्वर,हरसूद,पंधाना,पुनासा ,खालवा,छैगांव माखन,देशगांव,बुरहानपुर से करीब 4000 हजार के आसपास अनुयायी शामिल होकर राजयोग ध्यान एवं परमात्म अनुभूति का लाभ प्राप्त करेंगे। ब्रह्माकुमारी खंडवा संस्था की संचालिका बीके शक्ति दीदी ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस अनूठे आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जीवन में शांति, समाधान और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव करें। पत्रकार वार्ता में शहर के पत्रकार व समाजसेवी व पत्रकार सुनील जैन सहित भाग्योदय भवन के भैया और दीदी भी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!