
- थाना दातागंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय 155 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत कुल 30 लाख रु0) व एक नाजायज चाकू एवं कुल 22025/-रु0 सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजेन्द्र द्विवेदी के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0 के0 तिवारी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक दातागंज के नेतृत्व अवैध मादक पदार्थों के निर्माण एवं क्रय/विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 16.07.2025 को थाना दातागंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त राधा कृष्ण उर्फ मटरू पुत्र महेन्द्रपाल निवासी ग्राम फिरोजपुर बझा थाना दातागंज जनपद बदायूँ को मय 155 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये) एवं एक अदद नाजायज चाकू व कुल 22025/-रु0 सहित गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 265/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1.राधा कृष्ण उर्फ मटरू पुत्र महेन्द्रपाल 2.अनिल कुमार पुत्र महेन्द्रपाल 3.सुधीर पुत्र महेन्द्रपाल समस्त निवासीगण ग्राम फिरोजपुर बझा थाना दातागंज जनपद बदायूँ पंजीकृत कर अभियुक्त राधा कृष्ण उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
- पूछताछ का विवरण – अभि0 राधा कृष्ण उर्फ मटरू पुत्र महेन्द्रपाल निवासी ग्राम फिरोजपुर बझा थाना दातागंज जनपद बदायूँ ने पूछने पर बताया कि उसके भाई अनिल व सुधीर स्मैक को बरेली से खरीदकर लाते हैं हम लोग मिलकर यहाँ बेचते हैं।
- गिरफ्तारी का स्थान
- घटनास्थल कल्यानपुर तिराहे के पास ब्रह्मदेव महाराज के पीपल के पेड के नीचे थाना दातागंज जिला बदायूँ
- गिरफ्तार किये गये अभि0 का नाम
- राधा कृष्ण उर्फ मटरू पुत्र महेन्द्रपाल निवासी ग्राम फिरोजपुर बझा थाना दातागंज जनपद बदायूँ
- बरामदगी का विवरण अभियुक्त के कब्जे से कुल 155 ग्रा0 स्मैक (जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 30 लाख रुपये) व एक अदद चाकू नाजायज व 22025 रूपये बरामद किया गया
- अभि0 का आपराधिक इतिहास मु0अ0स0 265/25 धारा 8/21/29 NDPS ACT व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना दातागंज जनपद बदायूं गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम थाना दातागंज जनपद बदायूं
- उ0नि0 श्री राकेश कुमार मय हमराही हे0का0 813 प्रमोद कुमार व का0 1149 प्रेमवीर थाना दातागंज जनपद बदायूं