
- ♥♦ थाना कादरचौक वन दरोगा ने मिडिया कर्मी के साथ गाली गलौज, मारपीट की

*कादरचौक* क़स्बा कादरचौक मे कई दिनों राघव ढाबा से सूचना मिल रही थी की लोग शराब पीकर दंगा करते है और गाली गलौज भी करते है जिस पर कल शाम करीब 9 बजे अमर प्रभात पत्रकार कादरचौक शिव प्रताप जी ढाबा पर पहुचे उन्होंने देखा तो वन विभाग दरोगा मोहन सिंह अपने कुछ साथियों के साथ शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे जिसकी वीडियो मिडियाकर्मी ने अपने मोबाइल मे बनाना शुरू किया इतने मे वन दरोगा मोहन सिंह ने उनका मोबाइल छीनकर फेक दिया जिसके कारण मोबाइल मे कुछ खराबी आ गई और उनके साथ अभद्रता करने लगा जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ हाथपाई की गई जिससे उनके शरीर मे गुमचोट आई है बही शिव प्रताप ने बताया जब मैंने कहा कि मै पत्रकार हू तो मा बहन की गाली दी जब एक मिडियाकर्मी के साथ ये लोग ऐसा व्यवहार करते है तो सोचने वाली बात है आम जनता के साथ कैसा व्यवहार होगा ऐसे लोगो का मीडियाकर्मी ने थाने मे जाकर तहरीर दी है थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा की मामले की जांच की जाएगी दोषियों के खिलाफ कार्यबाई की जाएगी!
- (पंडित मोनू मिश्रा की रिपोर्ट)










