
अभाविप स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर नगर इकाई हरसूद ने आयोजित हुई संगोष्ठी

खण्डवा//अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् हरसूद नगर मंत्री पृथ्वीराज राजपूत ने बताया कि विद्यार्थी परिषद् स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी में मुख्य वक्ता श्री नितिन कुशवाह जी जिला प्रमुख अभाविप उपस्थित रहे श्री कुशवाह ने बताया अभाविप छात्र छात्राओं की बहुआयामी चारित्रिक विकास मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, अभाविप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच वैचारिक विमर्श तैयार करना संगठनात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न करना और भारत के वैभवशाली इतिहास के साथ स्वाबलंबीं और आत्मनिर्भर होकर नैतिक मूल्यों के साथ समृद्ध शाली और विकसित भारत के पुनः निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देना , इस पुनीत कार्य में जुड़ने हेतु इस वर्ष अभाविप 23 जुलाई से 6 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाएगी जिसमें सभी विद्यार्थियों को अभाविप की सदस्यता लेने हेतु आवाह्न किया गया ताकि विद्यार्थी अभाविप के विभिन्न आयाम जैसे एग्रीविजन, मेडिविजन, फार्मविजन, राष्ट्रीय कला मंच, SFS, sfd सविष्कार, थिंग इंडिया, शोध, खेलो भारत, एवं अन्य अभाविप आयामों से जुड़ कर राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण में अपना योगदान दे सके , इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय हरसूद के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, प्राचार्य जयेश वैष्णव, एवं प्रांत कार्यकारणी सदस्य लालू यादव एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे










