
*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता…✍️
उड़नखटोला ग्रुप ने मनाया विश्व मित्रता दिवस अलग-अलग विधाओं में सम्मानित हुए सहपाठी,
खंडवा।। उड़नखटोला ग्रुप के अनाज मण्डी स्थित कार्यालय पर विश्व मित्रता दिवस मनाया गया । कार्यक्रम संयोजक संजय पगारे एवं गजराज व्यास ने बताया कि श्री रायचंद नागड़ा स्कूल के पूर्व सहपाठियों का यह समूह सन् 2008 से प्रति वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस जुलाई या अगस्त माह के पहले सप्ताह में मनाता है । इस दिन ग्रुप उन साथियों को सम्मानित करता है जिन्होंने पूर्व वर्ष में अपने व्यवसाय या शासकीय प्रशासकीय विभाग एवं अन्य क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि हासिल की हो । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण के अधिक्षण यंत्री देवेन्द्र सिंह तोमर एवं अध्यक्षता कॉपरेटिव्ह बैंक के प्रबंधक प्रदीप दूबे ने की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विश्व मित्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष ग्रुप के प्रमोद बरोले अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर उच्च शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए उन्हें पिनेन्द्र गुप्ता, संजय पाराशर एवं अशोक बजाज ने शॉल श्रीफल दे कर सम्मानित किया । ग्रुप के लिए सन् 2008 से सभी सहपाठियों को एक दूसरे जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने पर आनंद जोशी को रत्नेश राजवैद्य, किशोर दशौरे, संजय चतुर्वेदी ने स्मृति चिन्ह् दे कर सम्मानित किया । व्यवसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चन्द्रशेखर सोनी, राजेश गुलाटी, राकेश पालीवाल को सुनील कुलकर्णी,तरूण दूबे, संदीप साध एवं प्रदीप दीक्षित,ने स्मृति चिन्ह् दे कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में कुछ साथी वर्चुअल विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े जिनमें कलकत्ता से चेतन मासुर,नासिक से विनय डोंगरे, भोपाल से अजय मिश्रा,उज्जैन से राकेश पाराशर,जयराम संगतवानी,संतोष मोखले, अशोक नावाणी शामिल हुए । कार्यक्रम का संचालन गजराज व्यास ने एवं आभार प्रशांत डेविड ने व्यक्त किया।








