ताज़ा ख़बरें

किशोर दा के जन्म दिवस के अवसर पर गायन प्रतियोगिता, किशोर नाइट के साथ तीन दिन तक मनाया जाएगा गौरव दिवस,

आयोजित कार्यक्रमों को लेकर कलेक्टर कक्ष में संपन्न हुई बैठक,

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता*

किशोर दा के जन्म दिवस के अवसर पर गायन प्रतियोगिता, किशोर नाइट के साथ तीन दिन तक मनाया जाएगा गौरव दिवस,

आयोजित कार्यक्रमों को लेकर कलेक्टर कक्ष में संपन्न हुई बैठक,

खंडवा।। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा हरफनमौला किशोर कुमार के जन्मदिन व खण्डवा गौरव दिवस पर होने वाले आयोजन की तैयारी हेतु साधारण सभा का आयोजन कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं सीईओ नागार्जुन गोड़ा के मार्गदर्शन में एवं रणवीर सिंह चावला जी की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में किया गया। बैठक में आयोजित कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जानकारी देते हुए मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गायन के क्षेत्र में वृहद वाइस ऑफ खण्डवा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष गायन प्रतियोगिता तीन ग्रुप में करने का निर्णय लिया गया है। प्रतियोगिता में देश के किसी भी स्थान का व्यक्ति भाग ले सकेगा। कलेक्टर के सुझाव अनुसार पूर्व वर्ष से इस वर्ष प्रतियोगिता पुरस्कार की राशि बढ़ाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। शादी किशोर नाइट के लिए अच्छे गायक कलाकार को बुलाने पर चर्चा की गई। गायन प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार ₹21 हजार द्वितीय पुरस्कार 15 हजार व तृतीय पुरस्कार ₹8 हजार का रखा गया। जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार 15 हजार द्वितीय पुरस्कार 8 हजार और तृतीय पुरस्कार ₹5 हजार रहेगा। सब जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार 8 हजार रुपए द्वितीय पुरस्कार 5 हजार एवं तृतीय पुरस्कार ₹3 हजार रखा गया है ।सब जूनियर ग्रुप एवं जूनियर ग्रुप का आडिशन 27 जुलाई को होगा ।सीनियर ग्रुप का आडिशन 28 जुलाई को होगा ।ऑडिशन में किसी भी प्रदेश के व्यक्ति भाग ले सकते है।30 जुलाई को क्वार्टर फाइनल 31 जुलाई को सेमीफाइनल एवं 2 अगस्त को प्रतियोगिता का फाइनल राउंड संपन्न होगा।कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 3दिवसीय खण्डवा गौरव दिवस का आयोजन 2 -3 व 4अगस्त को किया जा रहा है। 2 अगस्त को प्रातः चेम्बर ऑफ कॉमर्स व सामाजिक संस्थाओं के द्वारा मैराथन नगरपालिका से केवलराम चौराहे तक होगी।2 अगस्त रात में गायन प्रतियोगिता का फाइनल गौरीकुंज सभागृह में होगा।3 अगस्त को प्रातः स्कूली व कालेज के छात्रों की विभिन्न प्रस्तुति नगरपालिक निगम के सामने मंच पर होगी।आतिशबाजी व गुब्बारे उड़ाए जाएंगे। 3 अगस्त शाम को नगरपालिका के पास फ़ूड झोन व मंच पर गायन व सांस्कृतिक आयोजन होगा। मंच प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी से भी किशोर दा के जन्म दिवस के अवसर पर 4 अगस्त को प्रातः 9 बजे से किशोर दा की समाधि पर किशोर संस्कृत प्रेरणा मंच एवं पुष्पांजलि व सुरमई श्रद्धांजलि का आयोजन समाधि पर दुध जलेबी का भोग लगाकर नगरपालिक निगम व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के संयुक्त तत्वावधान में होगा।दोपहर 12 बजे से पुरानी अनाजमंडी से गौरव यात्रा विभिन्न झांकियों के साथ प्रारम्भ होगी।4 अगस्त की शाम 7 30 बजे से किशोर नाईट में ख्यातिप्राप्त गायक द्वारा गानों की प्रस्तुति दी जावेगी। गायन के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त गायक को 1 लाख रुपये व ताम्रपत्र व किशोर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम को लेकर रणवीर सिंह चावला ने आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया।साधारण सभा मे कलेक्टर व मंच के संरक्षक ऋषव गुप्ता, सीईओ नागार्जुन गौड़ा एसडीएम व मंच के प्रबंध कार्यकारिणी समिति के चेयरमेन बजरंग बहादुर सिंह ,अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती, उपाध्यक्ष सुनील सकरगाये,आशीष चटकले, प्रवक्ता सुनील जैन, सुरेंद्रसिंह सोलंकी ,राकेश बंसल,अनिल बाहेती, प्रमोदपुरी,गुरमीत सिंह उबेजा, प्रफुल्ल मण्डलोई,मंगलेश तोमर,अतुल अत्रिवाल,सतीश जैन, कमलेश गुप्ता,चंद्रशेखर मिश्रा, हरदीपसिंह छाबड़ा,आमीन खान,भूपेंद्रसिंह चौहान,शरद खंडेलवाल, अनुराग राठौड़,लक्ष्मण चौहान, विजय राठी,रवि जायसवाल, एन के दवे, बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने खण्डवा गौरव दिवस के सभी कार्यक्रमो में पधारने की अपील की ।सचिव नारायण बाहेती ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!