ताज़ा ख़बरें

पत्नी से बिना बताए गुमशुदा पति को एक हफ्ते के अंदर थाना बाकल पुलिस ने चित्रकूट से सकुशल दस्तयाब किया

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

 

 

 

त्रिलोक न्यूज़ कटनी- पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन तथा  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद के दिशा निर्देशन मे गुम इंसान की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाकल पुलिस ने सूचनाकर्ता पत्नी आरती सेन पति संतोष सेन उम्र 25 साल ग्राम चनपुरा थाना बाकल की पति गुमने कि रिपोर्ट पर थाना बाकल पुलिस ने दिनांक 29/06/25 को गुम इँसान क्र 20/25 की गुम इंसान कायम कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्परता से जांच शुरू की और विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तकनीकी और मानवीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना बाकल पुलिस टीम ने आज दिनांक 07/07/25 को गुमशुदा पति संतोष सेन पिता नंदलाल सेन उम्र 30 साल निवासी ग्राम चनपुरा थाना बाकल को दस्तयाब किया जिसने परेशान होकर घर से बिना बताए चले जाना बताया जिनकी काउंसिलिंग की जाकर परिजनो के सुपुर्द किया गया है जिससे गुमशुदा के परिवार में खुशी का महौल है ।

 

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी उप.निरी. प्रतीक्षा सिंह चंदेल प्रधान आरक्षक शिव ठाकुर आर. राजभान पटेल की विशेष भूमिका रही ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!