ताज़ा ख़बरें

उज्जैन ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट

उज्जैन ब्रेकिंग

 

मुहर्रम के जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के युवकों द्वारा पुलिस बैरिकेड गिराने पर पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रतिबंधित मार्ग पर जबरन घोड़ा ले जाने पर पुलिस ने लाठी चार्ज, जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के खजुरवाली मस्जिद क्षेत्र की घटना। तीन दिन पहले पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी और मुस्लिम समाज जनों के बीच मोहर्रम के जुलूस का मार्ग तय हुआ था। तय मार्ग से अलग घोड़ा ले जाया जा रहा था। इस मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बेरिकेट्स गिरने से दो पुलिसकर्मि घायल हुए हैं। इस संबंध में घोड़े के आयोजक और उनके अन्य 15 साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!