ताज़ा ख़बरें

विट्ठल मंदिर में नाम सप्ताह पर्व का काकड़ा आरती के साथ हुआ शुभारंभ,

प्रतिदिन 7 दिनों तक 24 घंटे अखंड होगी भजनों की प्रस्तुति,

*एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा*

विट्ठल मंदिर में नाम सप्ताह पर्व का काकड़ा आरती के साथ हुआ शुभारंभ,

प्रतिदिन 7 दिनों तक 24 घंटे अखंड होगी भजनों की प्रस्तुति,

खंडवा।। प्राचीन श्री विठ्ठल मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष से भी शुक्रवार से 7 दिवसीय पारम्परिक श्री नाम सप्ताह का प्रारंभ काकड़ा आरती कर विठ्ठल नामस्मरण के साथ हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि
शुक्रवार से 7 दिन 24 घंटे बिना रुके अलग अलग भजन मंडल द्वारा होंगे भगवान के भजन कीर्तन,उत्सव में खंडवा शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के भी कई भजन मंडल नाम सप्ताह उत्सव में शामिल होते हें।उत्सव में प्रतिदिन दोपहर 1 से 3 बजे तक शहर की अलग अलग महिला भजन मंडल शामिल होकर भजनों की प्रस्तुति दे रही हैं।उत्सव में भगवान के भजन कीर्तन हिंदी मराठी निमाड़ी कई भाषा में होते आ रहे है। प्रातः 4 बजे से सभी भजन मंडल वर्षों से नियमित समय पर आकर उत्सव को सफल मनाते आ रहे है। सुनील जैन ने बताया कि नाम सप्ताह पर्व के चलते प्रतिदिन भगवान का श्रृंगार एवं आरती राम श्याम आष्टेकर परिवार द्वारा की जा रही है।
उत्सव में प्रतिदिन श्री हरि भक्त भजन मंडल रात्रि 9 से 10 बजे प्रस्तुति देंगी जिसमें भजन कीर्तन पूर्ण मराठी भाषा में होते है एवं भजन के साथ भक्तिमय नृत्य होता है जो भक्तों एवं श्रोताओं को बहुत भावविभोर कर भक्तिमय नृत्य करने को विवश कर देता है।
उत्सव में मंदिर पुजारी व्यवस्थापक श्री आष्टेकर परिवार द्वारा भगवान का नया शृंगार हो रहा है शृंगार का सामान कई अलग अलग जगह से मंगाया जाता आ रहा है। उत्सव में प्राचीन मंदिर को बहुत अच्छे से सजाया गया है। 6 जुलाई को एकादशी मनाई जाएगी। शुक्रवार को प्रथम दिवस दोपहर 1 से 3 विट्ठल मंदिर महिला मंडल द्वारा भजनो की शानदार प्रस्तुति दी गई बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थिति रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!