जिले में समर्थन मूल्यु पर ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन 19 जून से प्रारंभ
—
खण्डवा//जिले में वर्ष 2025 में प्राइस सपोर्ट स्कीम योजना अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन फसल मूंग का पंजीयन 19 जून से 5 जुलाई तक होना है। मूंग फसल का समर्थन मूल्य 8 हजार 768 रुपये भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री के.सी. वास्केल ने बताया कि किसान भाई जिले की समितियों में जाकर पंजीयन करा सकते हैं।
उपसंचालक श्री के.सी. वास्केल ने बताया कि खण्डवा तहसील के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित टेमिकला, सिहाड़ा, गुड़ीखेड़ा, छैगांवमाखन, सिंगोट, कालमुखी तथा तहसील सहकारी कृषि प्रक्रिया एव विपणन संघ मार्के खंडवा,मार्केटिंग,खंडवा आदि समितियाँ, तहसील पंधाना के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पंधाना समिति, तहसील पुनासा के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मून्दी, सुलगांव, बड़केश्वर, भगवानपुरा(मूंदी) तथा पुनासा आदि समिति, तहसील खालवा के लिए कृषक सहकारी विपणन एव प्रक्रिया समिति मर्या (मार्के) खालवा, एवं बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित खालवा, खेड़ी, आशापुर आदि समितियाँ एवं तहसील हरसूद के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित छनेरा, बरूड़, सोमगाँव खुर्द, किल्लौद तथा हरसुद कोऑ. मार्केटिंग सोसायटी, न्यू हरसूद, मार्केटिंग, हरसूद आदि समितियों में जाकर पंजीयन करा सकते हैं।
उपसंचालक श्री के.सी. वास्केल ने बताया कि किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य फोटो पहचान पत्र लेकर पंजीयन केंद्र पर उपस्थित होकर पंजीयन कराएं। साथ ही सिकमी /बटाईदार /कोटबार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। उन्होंने जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि अधिक से अधिक ग्रीष्मकालीन मूंग का पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य का लाभ लेवें।
2,516 1 minute read









