*बम की सूचना से हड़कंप: कोच्चि-Delhi इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग*
कोच्ची से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E‑2706) में बम की सूचना मिलने के बाद विमान की नागपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई।
सूत्रों के अनुसार, विमान में कुल 157 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया, और बम निरोधक दस्ते ने पूरी जांच की, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
घटना के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरलाइन और प्रशासन की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई, वहीं जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं।








