ताज़ा ख़बरें

*उज्जैन नागर ब्राह्मण परिषद, नागर महिला मंडल, नागर युवक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

*उज्जैन नागर ब्राह्मण परिषद, नागर महिला मंडल, नागर युवक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*

 

🎯 *त्रिलोक न्यूज़ चैनल*

 

उज्जैन नागर ब्राह्मण परिषद, नागर महिला मंडल, नागर युवा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के शपथग्रहण दायित्व ग्रहण समारोह में मालवा के सुप्रसिद्ध संत दास्तां खेड़ी आश्रम के परमपूज्य गुरुदेव श्री विनोद नागर गोविन्द जाने, नागर ब्राह्मण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार रावल जी महासचिव श्री हेमंत जी व्यास, महिला परिषद की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सोनिया मंडलोई जी, न्यास अध्यक्ष व्दय डॉ.जी.के.नागर, श्री सुरेन्द्र मेहता सुमन जी एवं परिषद के अन्य प्रदेश पदाधिकारी एवं उज्जैन नागर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन, मातृशक्ति, महिला मंडल की समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मार्गदर्शक, परामर्शदाता, संरक्षक एवं युवा सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थिति देकर अभूतपूर्व रूप से सफल बनाया है।

 

यह रही कार्यक्रम की रुपरेखा

 

🌹 *संगठन*:-उज्जैन नागर ब्राह्मण परिषद, नागर महिला मंडल, नागर युवक मंडल।

 

शपथग्रहिता सर्वश्री विजय जी शर्मा, सौ.नेहा प्रतिमा लव मेहता, श्री अमित नागर एवं तीनो संगठनों के नवगठित कार्यकारिणी पदाधिकारियों व्दारा शपथ ली गई।

 

व्यास पीठ पर मुख्य आतिथ्य एवं शपथग्रहण के प्रमुख दास्ताखेड़ी आश्रम एवं मालव माटी के *संत पूज्य गुरुदेव श्री विनोद नागर गोविन्द जाने* जी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।

 

इनका रहा विशेष आतिथ्य… नागर ब्राह्मण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष श्री केदार रावल, महासचिव श्री हेमंत व्यास, महिला मंडल प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सोनिया मंडलोई, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री दिनेश मेहता, संगठन सचिव श्री आनंद शर्मा, श्री गिरीश रावल,न्यास अध्यक्ष व्दय श्री डॉ.जी.के.नागर, श्री सुरेन्द्र मेहता सुमन।

 

पूर्व अध्यक्ष व्दय श्री हेमंत त्रिवेदी, श्री योगेन्द्र त्रिवेदी, न्यास कोषाध्यक्ष श्री रामचंद्र नागर, डाक्टर चंद्रकांत व्यास, रमाकांत जी नागर, कमलकांत जी मेहता, योगेश जी मेहता, ओमप्रकाश जी नागर और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती आभा मेहता, सुश्री शिलाबेन व्यास,डां.मधु नागर, डा.अरूणा व्यास,सौ.सुधा मेहता,सौ.कृष्णा त्रिवेदी सौ.सरला नागर आदि की विशेष रूप से उपस्थिति रही।

 

श्री कन्हैयालाल मेहता व्दारा विशेष रूप से श्रृंगारित इश्टदेव भगवान हाटकेश्वर महादेव की पूजन एवं दर्शन आदरणीय गुरुदेव एवं तीनों संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों और समाजजनों ने किया।

 

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ समस्त अतिथियों एवं नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व्दारा दीप प्रज्वलन श्री हाटकेश्वर महादेव एवं संत शिरोमणि नरसी मेहता पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर किया।

 

महिला मंडल की धर्म संस्कार प्रमुख डॉ. कविता मेहता एवं महिला सदस्यों व्दारा संत नरसी मेहता रचित वेष्णव जन तो तेने कहिए भजन की सुमधुर

प्रस्तुति दी गई। गुरुदेव का परिचय समन्वय संयोजक लव मेहता ने दिया।

 

स्वागत भाषण परिषद अध्यक्ष श्री विजय शर्मा, युवा परिषद् अध्यक्ष श्री अमित नागर, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नेहा प्रतिमा मेहता व्दारा दिया गया।

 

समारोह की मुख्य विशेषता यह थी की तीनों संगठनों के नवगठित पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को सचित्र उनके पदों व नाम के बेजेस श्री मनीष मेहता एवं संजय जोशी के विशेष प्रयासों से वितरित कर पहनाए गए एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक, परामर्शदाता संरक्षक सदस्यों को मोतीयों की माला एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

 

सर्वप्रथम गुरूदेव व्दारा तीनों संगठनों के अध्यक्ष श्री विजय शर्मा, श्री अमित नागर, श्रीमती नेहा प्रतिमा मेहता को भगवान श्री हाटकेश्वर को साक्षी मानकर सदैव समाज हित में कार्य करने हेतु शपथग्रहण करवाई एवं तत्पश्चात तीनों संगठनों परिषद, युवा मंडल, महिला मंडल के समस्त पदाधिकारियों को क्रमशः प्रदेशाध्यक्ष श्री केदार रावल, पं.हेमंत व्यास, श्रीमती सोनिया मंडलोई, सुश्री शिला बेन व्यास द्वारा गुरूदेव के मार्गदर्शन में शपथ ग्रहण करवाई।

 

गुरुदेव द्वारा सामुहिक विवाह जेसे रचनात्मक आयोजन हेतु सर्वश्री विजयप्रकाश मेहता एवं पं.हेमंत व्यास व श्री केदार रावल को सम्मानित किया गया।

 

बड़ी संख्या में समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति में परमपूज्य गुरुदेव श्री विनोद नागर गोविन्द जाने का सार्वजनिक अभिनंदन समस्त पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा मंगलतिलक, शाल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र अंगवस्त्र भेंटकर युवा आचार्य पं.सर्वश्री संतोष नागर, दीपक नागर, राम नागर, अर्पित रावल आदि व्दारा सवस्तीवाचन के माध्यम से भव्य रूप से किया गया।

 

गुरुदेव के सम्मान में बनाऐ गए अभिनंदन पत्र का वाचन परिषद कोषाध्यक्ष श्री गिरीश मेहता ने किया।

 

आदरणीय गुरुदेव ने व्यास पीठ से अपने आशीर्वचन में सभी शपथग्रहण करने वाले पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजसेवा के इस पुनीत कार्य को निरन्तर जारी रखने हेतु समझाइश देते हुए अपनी ओर से उज्जैन नागर ब्राह्मण परिषद को ₹ 51000/- की सहयोग राशि समाज के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने हेतु प्रदान किए।

 

समारोह में विशेष रूप से सभी महिला सदस्यों ने पीले रंग की साड़ी एवं पुरुष सदस्यों ने पीला कुर्ता एवं सफेद धोती पायजामा की सनातनी वेशभूषा धारण कर रखी थी जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

 

नवगठित महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नेहा मेहता एवं समस्त पदाधिकारियों व्दारा निवृत्तमान महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा का मंगल तिलक, श्रीफल एवं सुहाग के प्रतिक के रूप में बिंदिया, मेंहदी, चुड़ी एवं साड़ी भेंटकर सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाने में लगे परिषद, युवा परिषद्, महिला परिषद के समस्त ऊर्जावान पदाधिकारियों एवं सदस्यों जिन सभी के नामों का जीक्र करना इसलिए संभव नहीं की यह एक लंबी फेहरिस्त है सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं साधुवाद उनके कारण ही आयोजन अभूतपूर्व रूप से सफल होना संभव हुआ है। संगठन में शक्ति है।

 

शपथग्रहण समारोह का संचालन परिषद के सचिव एवं हाल ही में उज्जैन आर्यसमाज के नव मनोनीत प्रधान डॉ. ललित नागर, महिला अध्यक्ष नेहा मेहता किया। आभार महासचिव श्री संजय जोशी ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!