ताज़ा ख़बरें

100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर खण्डवा में हुआ विशेष शिविर आयोजित

खास खबर

100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर खण्डवा में हुआ विशेष शिविर आयोजित

खण्डवा//राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत खंडवा जिले में 100 दिवसीय सघन #टीबी_मुक्त_भारत_अभियान के तहत शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर खण्डवा में विशेष शिविर में उच्च जोखिम जनसंख्या के मरीजों की जांच के लिए हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन की सहायता से एक्स-रे किए गए। जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्तिसिह राठौड ने बताया कि टीबी जैसे लक्षणों वाले संभावित मरीजों के नाट टेस्ट के लिये बलगम के सैंपल भी एकत्र किए गए। इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रारंभिक चरण में ही टीबी के मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। इस दौरान सभी लोगों को टीबी की रोकथाम, लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाकर समुदाय में जनजागरूकता के इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूर्णिमा अहिरिया एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।
सीएमएचओ ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को लगातार खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच जरूर कराएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!