पीलीभीत। गर्मी की तपिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चिलचिलाती धूप लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर रही है। बढ़ता तापमान लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं इलेक्ट्रानिक बाजार फायदे में है। एसी, कूलर, सीलिंग व फर्राटा पंखों की खरीद में उछाल आया है। व्यापारियों के अनुसार तीन दिन में करीब 500 कूलर बिके हैं।शहर के चावला चौराहे से लक्ष्मी टाॅकीज तक इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों पर अलग-अलग कंपनियों के एसी-कूलर की बिक्री जोरों पर है। ग्राहक कम दाम में अच्छी एसी, कूलर, छोटा पंखा, सीलिंग फैन की खरीद कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार तीन दिन में बाजार में 500 से अधिक कूलर की बिक्री हुई है। वहीं 50 से ज्यादा एसी भी ग्राहकों ने खरीदे हैं। व्यापारी राहुल साहनी ने बताया कि तीन दिन से पड़ रही गर्मी से कूलर व एसी की खरीद बढ़ गई है। लोग किफायती उपकरण को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आसिर ने बताया कि बाजार में आम ग्राहक छोटा पंखा (फर्राटा) की मांग ज्यादा कर रहे है। कूलर की भी बिक्री बढ़ी है। बाजार में खरीद में एकदम से उछाल आई है। गर्मी इस बार मुनाफा पहुंचाएगी।
 AMIT DIXIT PILIBHIT , UTTAR PRADESH
Send an email
12/06/2025Last Updated: 12/06/2025
AMIT DIXIT PILIBHIT , UTTAR PRADESH
Send an email
12/06/2025Last Updated: 12/06/2025 2,516  1 minute read
 
 
 





