ताज़ा ख़बरें

मोटर सायकल चोरो को किया गिरफ्तार

मोटर सायकल चोरो को किया गिरफ्तार

खण्डवा// फरियादी सावन पालीवाल पिता सजंय 34 वर्ष निवासी गणेश गौशाला के सामने भवानी माता रोड जिला खण्डवा ने दिनांक 26.05.25 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया की मैं गणेश गौशाला के सामने भवानी माता रोड खण्डवा रहता हु तथा मेरी गणेश गौशाला पर शुभम इण्टरप्राईजेस के नाम से फर्नीचर की दुकान है। दिनाक 24/05/25 को सुबह करीबन 11/00 बजे मैं मेरी मोटर सायकल होण्डा शाईन एसपी 125 क्र. MP-12-ZA-1086 जिसका चैचिस नंबर ME4JC83EHND031855 तथा इजन नबर JC83ED3104200 है से मेरे घर से गणेश गौशाल मेरी दुकान पर आया और मोटर सायकल को दुकान के साईड मे खड़ी करके दुकान में चला गया बाद करीबन 02/00 बजे वापस मैं घर जाने के लिये दुकान से बाहर आया और उक्त मेरी मोटर सायकल को देखा तो मेरी मोटर सायकल वहां पर नही थी फिर मैंने मेरी होण्डा शाईन मोटर सायकल की दुकान के आसपास, गणेश गौशाला पर किया किन्तु मेरी मोटर सायकल का कोई पता नहीं चला। मैंने मेरी उक्त होण्डा शाईन मोटर सायकल किमती करीबन 35000/ रूपये को मैंने मेरी टुकान के साईड में खड़ी की थी जिसे कोई अजात चोर चोरी करके ले गया । फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 161/25 धारा 303(2) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)श्री महेन्द्र तारनेकर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा श्री राजेश रघुवंशी, एवं सीएसपी खण्डवा श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य के निर्देश में टीम गठित कर मुखबीरो को सक्रिय किया गया तथा आस-पास लगे सीसीटीव्ही केमरो फुटेज के आधार पर जांच की गई ।

उक्त तारतम्य में दिनांक 31.05.25 एवं 01.06.2025 के मध्य रात्री को पुलिस को सुचना मिली की तीन व्यक्ति उक्त चोरी हुई मोटर सायकल लेकर रात्री में घुम रहे है एवं आस-पास खडी मोटर सायकल का लॉक चैक कर रहे है उक्त सुचना पर विश्वास कर टीमों को लगाया गया मुखबिर की निशाहदेही पर उक्त (MP-12-ZA-1086) मोटर सायकल पर आरोपी सुनील पिता मदन पवार जाति बंजारा उम्र 20 निवासी ग्राम बड़खाल्या थाना हरसुद जिला खण्डवा , संजय पिता मोतीराम सोंलकी उम्र 21 निवासी ग्राम रुहलाम जिला हरदा ,राजकुमार पिता शिवचरण उम्र 20 निवासी बड़खाल्या थाना हरसुद जिला खण्डवा को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई जिन्होने मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया । आरोपीयो से उक्त वाहन जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!