ताज़ा ख़बरें

*मानसून तेजी से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है*

🌧️🌧️🌧️🌈🌈🌈⛅⛅⛅

 

*मानसून तेजी से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है*

 

*अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय*

 

*बंगाल की खाड़ी में 27 मई को नया सिस्टम*

 

*मध्य प्रदेश में लू से मिली राहत…*

 

*भोपाल, इंदौर व जबलपुर संभाग सहित 18 जिलों में होगी जमकर बारिश*

 

दक्षिण-पश्चिमी मानसून की गति तेज हो गई है और इसके निर्धारित समय से पहले मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम मानसून को समर्थन दे रहे हैं।

 

दक्षिण-पश्चिमी मानसून की रफ्तार अब तेज होती जा रही है। इसके समय से पहले मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना प्रबल होती जा रही है। अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में बढ़ रही मानसूनी हलचल राज्य में मानसून पूर्व गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।

 

इसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है, जहां बादल छा रहे हैं और रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। इसके चलते दिन का तापमान गिर गया है और लू से राहत मिल गई है।

 

गुरुवार को शिवपुरी में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं, अन्य जिलों में बादलों और बारिश के कारण मौसम सुहावना बना रहा। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, रुक-रुक कर बारिश का यह सिलसिला अगले चार-पांच दिनों तक जारी रह सकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!