
*शाखा नंबर 2 के त्रैवार्षिक आम सभा एवं चुनाव 2025 झांसी मण्डल NCRMU कार्यालय में सम्पन्न हुआ
झांसी -: शाखा नंबर 2 के त्रैवार्षिक आम सभा एवं चुनाव झांसी मण्डल के NCRMU मण्डल कार्यालय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता का. लालता प्रसाद साहू ने की कार्यक्रम की शुरुआत में शाखा सचिव का. दीपक शिंदे द्वारा पिछले तीन वर्षों में शाखा द्वारा कर्मचारियों के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई कोषाध्यक्ष अमर सिंह मीना द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसको सर्व सम्मति से पास किया गया।
इसके उपरांत बी के यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी निर्मल सिंह संधू की देख रेख में 31 डेलीगेट चुने गए इसके उपरांत निम्न कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई l
लालता प्रसाद साहू शाखा अध्यक्ष, दीपक शिंदे शाखा सचिव ,विक्रम सिंह कार्यकारी अध्यक्ष,राकेश सिंह उपाध्यक्ष,केशव कुमार उपाध्यक्ष, मोहम्मद शरीफ संयुक्त सचिव, भरत कुमार चौरसिया सहायक सचिव, मनोज कुमार यादव सहायक सचिव, रामचरन प्रजापति सहायक सचिव, अमर सिंह मीना कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र रायकवार AGM, नवीन कुमार AGM, जयराम पासवान AGM, अमित कुमार रायकवार AGM,प्रमोद कुमार माहौर CCM
निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए मंडल अध्यक्ष का. हुकुम सिंह चौहान द्वारा सभी पदाधिकारियों को कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की शपथ दिलवाते हुए जवाबदेही तय करी एवं मंडल मंत्री अमर सिंह यादव द्वारा उपस्थित सभी डेलीगेटों को कर्मचारी हितों के लिए सक्रिय रहने एवं पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासन के अन्याय से लड़ने हेतु प्रेरित किया।
आज की इस आम सभा में उपस्थित मंडलीय पदाधिकारी पूर्व मण्डल अध्यक्ष डी के खरे,काम.भावेश प्रसाद सिंह अजय सिंह यादव अनुरुद्ध सिंह,मनोज जाट,सुनील पाल, जयसिंह यादव, बृजमोहन सिंह,संजीव द्विवेदी , राजेंद्र यादव, प्रवेश सिंह और सुनील पुरोहित आदि उपस्थित रहे !!
सभा का सफल संचालन शाखा नंबर 1, संजीवन राय शाखा अध्यक्ष ने किया।
अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए शाखा अध्यक्ष लालता साहू द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई।