ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार। बचाओ इसे, यही है जीवन का आधार लोगों ने विभिन्न स्थानों की सफाई कार्य में किया श्रमदान, दिया जल संरक्षण का संदेश

जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार। बचाओ इसे, यही है जीवन का आधार

लोगों ने विभिन्न स्थानों की सफाई कार्य में किया श्रमदान, दिया जल संरक्षण का संदे

डिंडौरी : 08 मई, 2025

जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार। बचाओ इसे, यही है जीवन का आधार डिंडौरी जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “जल गंगा सवंर्धन अभियान” 30 मार्च से प्रारंभ किया है जो कि 30 जून तक संचालित होगा। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। नदियों को साफ-स्वच्छ एवं जल एकत्रित करने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य भी किये जा रहे हैं। यह जन प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, जनभागीदारी, आमजन और सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित होगा, जिसमें मशीन, सामग्री व श्रम का समुचित नियोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में आज ग्राम सुन्हादादर में नवांकुर संस्था – ग्राम विकास समिति मझियाखार द्वारा जल संरक्षण को लेकर नदी के आसपास स्वच्छता कार्य किया गया नवांकुर संस्था से श्री त्रिलोकी नाथ वनवासी और ग्रामवासियों की सहभागिता रही। इसी प्रकार ग्राम रैतवार महाजन टोला में मेंटर्स धन्नूसिह तेकाम एव ग्रामीणो के द्वारा जल संरक्षण को लेकर तालाब के अन्दर मे स्वच्छता अभियान चलाकर लगभग 2 घंटे का श्रमदान कार्य किया गया। जिससे ग्राम वासियो को सहुलियत होगा और बरसात के पानी इक्ट्ठा होने लगा जिससे गंदगी से मुक्ती मिलेगा और पानी का सदुपयोग होगा एवं पानी सहेजने की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम मे ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष मुरली मरावी, सचिव श्रीमति मुकेशवरी तेकाम, बीएसडब्ल्यू छात्र गणेश सिंह श्याम, सोनकली धुर्वे, सावित्रीबाई, दुर्गा बाई एव ग्रामीणो ने सहयोग प्रदान किया गया।

जनपद पंचायत अमरपुर द्वारा चयनित सरहद नाला ग्राम पंचायत बिलासर के सरहद नाला में क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्री राम किशोर ठाकुर के उपस्थिति में ग्राम वासियों एवं ग्राम प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ चौपाल बैठक के उपरांत नाला की श्रम दान के माध्यम से नाले के आस पास जमी गाद एवं खरपतवार झाड़ झाड़ियों की साफ सफाई की गई जिसमे प्रतिनिधि एवं ग्राम वासियों का सहयोग रहा। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान एवं विकास खंड समन्वयक श्री अमर लाल धुर्वे के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था उत्थान सेवा संस्थान अलौनी अमरपुर संस्था प्रमुख एवं मेंटर्स उपस्थिति में संपन्न कराया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!