ताज़ा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेश

कलेक्टर, एसपी ने किया प्रसिद्ध चौगान मढ़िया का निरीक्षण

मंडला जिले की खास रिपोर्ट

कलेक्टर, एसपी ने किया प्रसिद्ध चौगान मढ़िया का निरीक्षण

एडिटर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। रामनगर में आयोजित किए जा रहे आदि उत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री साय इस दौरान प्रसिद्ध चौगान मढ़िया के दर्शन भी करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा प्रसिद्ध चौगान मढ़िया पहुँचे। मढ़िया में पूजन एवं अन्य तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, ईईआरईएस, ईईपीडब्ल्यूडी, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री रोहित बड़कुल, जिला परिवहन अधिकारी श्री विमलेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. केसी सरौते, सीएस डॉ. विजय धुर्वे, सीईओ जनपद पंचायत बिछिया श्री रमेश मंडावी, सीएमओ नगरपालिका मंडला श्री गजानंद नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!