खरगोनताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

भीकनगांव विकासखंड के 39 सचिवों एवं रोजगार सहायकों का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश

आधार एवं समग्र सीडिंग मैं लापरवाही का मामला

आधार एवं समग्र सीडिंग में लापरवाही का मामला

भीकनगांव विकासखंड के 39 सचिवों एवं रोजगार सहायकों का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश

 📝🎯खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह ने आवास प्लस सर्वे-2024-25 में समस्त हितग्राहियों की आधार एवं समग्र सीडिंग में लापरवाही बरतने के कारण भीकनगांव विकासखंड की 39 ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिये है।

  भीकनगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत कांझर, अंजनगांव, शकरगांव, पाडल्या बाबाजी, नुरियाखेड़ी, दौड़वा, सुंदरेल, खेरदा, चौंडी, सुरवा, अंदड़, बरूड, रोडिया, गोराड़िया जागीर, निमोनी, सेलदा, बंजर, कल्डा, पोई, चौड़ी-अंदड़, बोरगांव, इगरिया, लालखेड़ा, सुरवा-कोयदा, एकतासा, सिराली, सगुर अहिरखेड़ा, लालखेड़ा, काकड़गांव, उमरिया, पोखराबाद, पाथरवाड़ा, सतवाड़ा, अमनखेड़ी, कल्याखेड़ी, पाडल्या, रामपुरा, बलखेड़िया के पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये है। जनपद पंचायत भीकनगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को वेतन काटने की कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!