
*सारंगपुर वृद्धा की हत्या में चौंकाने वाला कारण सामने आया, हत्यारे आरोपी की खोजबीन में जुटी पुलिस*
🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल
सारंगपुर (राजगढ़)
जज की नानी और पत्रकार की निर्बल वृद्धा मां की हत्या का कारण सामने आया है जो बहुत दर्दनाक है। सावित्रीदेवी का झुमकियों के लिए गला घोट कर हत्या की गई और कान काट दिया गया।
तीन बेटों भवानी आनंदी और गोपाल राठौर जो मीडिया कर्मी है से अलग रहती थीं मृतका सावित्री देवी। पूर्व किरायेदार और अन्य संदिग्धों पर शंका की सुई, शाम को सब्जी लेते आख़िरी बार सबने देखा था मृतका को। इस हत्याकांड की ख़बर सबसे पहले ख़बर सिर्फ़ त्रिलोक न्यूज चैनल पर प्रसारित की गई थी। पचेटवाडी निवासी बुजुर्ग सावित्रीदेवी पति स्व. भगवानदास राठौर 85 वर्ष के हत्यारे अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी तक पहुंच जायेगी। यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और की आरोपी एक से अधिक तो नहीं हैं। पुलिस हर एंगल से हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि मृतका का घर अल्पसंख्यक इलाके के नज़दीक है।