
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
5बार के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को मंत्री मंडल मे सामिल करने की आवाज हुई बुलंद*
कटनी विजयराघवगढ़ मध्यप्रदेश में मंत्री मंडल के न संभावित विस्तार को लेकर कटनी जिले से एक मजबूत आवाज उठी है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से मांग की है कि पूर्व राज्य मंत्री और पांच बार से विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के उर्जावान युवा विधायक व संजय सतेंद्र पाठक को मंत्री मंडल में शामिल किया जाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्री पाठक के नेतृत्व और क्षेत्र के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें मंत्री पद से दान धर्म के साथ साथ पार्टी के हितो की हिफाजत करते हैं संजय सत्येंद्र पाठक पार्टी अगर श्रीपाठक को मंत्री मंडल मे सामिल करती है तो निश्चित ही भाजपा को लाभ प्राप्त होगा। भाजपा के लिए समर्पित विधायक संजय सत्येंद्र पाठक हमेशा छोटे बडे सभी पदाधिकारियों को सम्मान के साथ भाजपा का नेतृत्व करने व भाजपा की नितियो को जन जन तक पहुचाने की मुहिम मे जुटे रहते हैं। ऎसे विधायक से पार्टी को मजबूती प्राप्त होगी।
*कटनी जिले का गौरव बढया जाए*
भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि कटनी जिले को पिछले कई वर्षों से मंत्री पद से वंचित रखा गया है, जिसके कारण यहां के विकास कार्यों में गति नहीं आ पाई है। कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि यदि श्री संजय सतेंद्र पाठक को मंत्री पद दिया जाता है तो जिले में महत्वपूर्ण विकास कार्यों में तेजी आएगी और स्थानीय लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। कटनी जिले के भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से आग्रह करते हैं कि वे जिले को मंत्री पद देकर उसे विकास की दिशा में नई उड़ान दें। उनका कहना है कि इस कदम से न केवल कटनी जिले की राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि यह जिले के निवासियों के लिए रोजगार, आधारभूत ढांचे और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सहायक साबित होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह भी मानना है कि संजय सतेंद्र पाठक की प्रशासनिक क्षमता और क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए वे इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव से कटनी जिले के विकास के लिए सकारात्मक और शीघ्र निर्णय की उम्मीद की जा रही है।