
*रिश्ते बनाना आसान परंतु रिश्ते निभाना कठिन:- विक्की डी पारीख*
गौशाला में गौ माता को लगाया छप्पन भोग
तपस्वियों का हुआ बहुमान
खण्डवा//
गुरुवार सुबह 8:00 बजे से केशव धाम गौशाला में श्रीमती मीना मनसुख भंडारी द्वारा वर्षी तप की आराधना के निमित भंडारी परिवार खंडवा के द्वारा वर्षी तप करने के उपलक्ष में गौ माताओ के लिए 56 भोग का आयोजन किया गया। इसमें गौ माता के लिए खारक,बादाम ,मोतीचूर लड्डू, गुड़ , बाजारा चावल ,सब्जियां एवं फलों का गो ग्रास खिलाया गया ।यहां उपस्थित जैन समाज जनो एवं समाजसेवीयो द्वारा मूक पशुओं को 56 प्रकार के गौ ग्रास खिलाये गए।
समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि खंडवा में लगभग एक दर्जन लोगों के द्वारा वर्षी तप की आराधना की जा रही है ।यह तप पूरे साल चलता हे। और आखातीज पर समाप्त होता है। वर्षी तप पूर्णता के कार्यक्रम में कई आयोजन हुए।इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक एवं मोटिवेशनल स्पीकर विक्की डी पारेख मुंबई द्वारा भजनों की प्रस्तुति एवं रिश्तो की डोर पर मोटिवेशनल स्पीच भी दी गई। कार्यक्रम में रिश्ता बनाना आसान परंतु रिश्ते निभाना कठिन होता है इस विषय पर बहुत ही मार्मिक स्पीच पारीख द्वारा दी गई । कार्यक्रम के अंतर्गत वर्षी तप करने वाले श्रीमती अनिता कोठारी,विकास बोथरा पायल बोथरा, अंजली बनवट,दीपक जैन मनोज जैन , छाया मेहता नेमीचंद जैन सहित खंडवा जिले के कोई दो दर्जन तपस्वियों का मनसुख भंडारी मीना,पूजा एवं अक्षय भंडारी द्वारा शाल श्रीफल ,मोतियों की माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया ।कार्यक्रम का संचालन साक्षी मेहता ने किया कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष सुभाष मेहता , मनसुख भंडारी,सौभाग सांड ,सुभाष कोठारी , अक्षय भंडारी , राजू चांदमल जैन, मेघराज चौरडिया, प्रमोद जैन , डॉक्टर पवन जैन अधिवक्ता पी सी जैन नवीश जैन, चंद्र कुमार सांड, सुनील बंसल अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स नरेंद्र सांड,पीयूष पंकज चोरड़िया ,आदि उपस्थित रहे।













