मोरना। क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में आयोजित शादी समारोह में मामूली कहासुनी के उपरांत मेजबान व दूल्हा पक्ष के बीच गाली गलौज शुरू हो गई जिसके बाद हुई मारपीट में आधा दर्जन बाराती घायल हो गए, घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। पीड़ित बारातियों ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में सोमवार को जौली गांव से बारात आई हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे शोर मचा रहे थे, आरोप है कि बच्चों द्वारा खाने की प्लेट फेंक कर तोड़ दी गयी जिससे गुस्साए मेजबान पक्ष की ओर से गाली गलौज की गई। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गयी, जिसमें आधा दर्जन बाराती घायल हो गए, वहीं दूल्हा पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में नसीम पुत्र हकीमुद्दीन ने बताया कि गांव के ही नसीम अल्वी पुत्र ज़हीर आलम की बारात बेहड़ा सादात गयी थी, जहां शाम के समय वधु पक्ष के व्यक्तियों ने बारातियों के साथ अकारण ही गाली-गलौज की।विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडो से मारपीट की, जिसमें इरफ़ान अल्वी, प्रवेज़, वकील, राशिद आदि घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए भोपा सी एच सी पर लाया गया। पीडि़तों ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु यात्रा निकालकर प्रार्थना पत्र सौंपा।
18 hours ago
दादाजी भक्तों के लिए दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन, विभिन्न व्यंजनों का रहेगा प्रसाद वितरण
19 hours ago
पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह पूरनी ने विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
19 hours ago
ओंकारेश्वर में सेप्टिक टैंक दुर्घटना में बच्चे की मृत्यु के मामले में उपयंत्री श्री पाटीदार निलंबित
19 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत स्कूल एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
19 hours ago
मध्यप्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाएं, श्रमिक हेल्पलाइन 1800-233-8888 पर दें सूचना
19 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा: खंडवा में बनेगी विशेष सशस्त्र बल (विसबल) की नई वाहिनी,
19 hours ago
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
20 hours ago
“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विजेता करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खंडवा का प्रतिनिधित्व