
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
सुनील जैन द्वारा प्रकाशित ,कभी अलविदा ना कहना, पुस्तिका का विमोचन कलाकार मनोज कुमार ने किया था,
वर्ष 2008 में कलाकार मनोज कुमार का स्टेशन पर प्रेरणा मंच के सदस्यों ने स्वागत कर किया था सम्मान,
खंडवा।। देश के महान हरफनमौला कलाकार मनोज कुमार जिन्हें भारत कुमार के नाम से जाना जाता है 87 वर्ष की उम्र में उनका दुखद निधन हो गया, देश हित की कई फिल्में उन्होंने बनाई है हम कलाकार के रूप में कार्य किया क्रांति पूरब पश्चिम जैसी कई फिल्में उनकी यादगार रही, समाजसेवी और किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने उनके दुखद निधन पर शोक प्रकट करते हुए बताया कि 13 अक्टूबर 2008 किशोर दा की पुण्यतिथि पर कलाकार मनोज कुमार खंडवा आए थे प्रदेश शासन संस्कृति विभाग ने उन्हें ₹2लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर किशोर सम्मान से सम्मानित किया था। सामान के इस कार्यक्रम में कलाकार मनोज कुमार एवं सम्मान कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री कुंवर विजय शाह, तत्कालीन सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, विधायक हुकुमचंद यादव,देवेंद्र वर्मा, महापौर वीर सिंह हिंडौन प्रवक्ता सुनील जैन द्वारा किशोर दा एवं खंडवा में उनके निर्माण कार्यों समाधि स्थल और स्मारक की पुस्तिका कभी अलविदा ना कहना का विमोचन भी किया था साथ ही रेलवे स्टेशन पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच अध्यक्ष रणवीर चावला, सचिव नारायण बाहेती,प्रवक्ता सुनील जैन और मंच के सदस्यों द्वारा उनके खंडवा आगमन पर स्वागत कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया गया था,










