ताज़ा ख़बरें

बड़ोद से शैक्षणिक विकास कार्यशाला नए की तैयारियो पर चर्चा प्रवेश उप्त्सव और मध्यान्ह भोजन समेत कई मुद्दों पर मंथन

बडौद से संजय जैन की रिपोर्ट

रिपोर्टर संजय जैन बडौद

बड़ौद में शैक्षणिक विकास कार्यशालाः नए सत्र की तैयारियों पर चर्चा, प्रवेश उत्सव और मध्यान्ह भोजन समेत कई मुद्दों पर मंथन

आगर जिले के बड़ौद में शुक्रवार को शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आगर जिले के बड़ौद में शुक्रवार को शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। महावीर जैन विद्या मंदिर परिसर में आयोजित इस विकासखंड स्तरीय कार्यशाला में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय विद्यालयों के संस्था प्रधान शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मंगलेश सोनी की अगुवाई में हुआ। कन्या संकुल प्राचार्य प्रहलाद सिंह, उत्कृष्ट संकुल प्राचार्य पुष्पेंद्र गोड, बीआरसीसी परवेज खान और संतोष जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी मंगलेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रवेश उत्सव की रूपरेखा, पाठ्य पुस्तकों का वितरण और गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, अपार आईडी की समीक्षा और छात्रवृत्ति अपडेशन पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विकासखंड के बीएससी, जन शिक्षक और सभी शासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। श्याम विश्वकर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि संतोष जैन ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं…

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!