राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आर.जी.एस.ए) अंतर्गत पेसा जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयक का तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण हुआ। जिसमे खरगोन जिले के पेसा जिला व ब्लॉक समन्वयक सम्मिलित हुए। पेसा नियम 2022 के सघन क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षकों द्वारा पेसा नियम 2022 के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायतराज संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के सह – आयुक्त श्री छोटे सिंह द्वारा प्रशासनिक कार्यों के बारे में बताया गया, साथ ही अनुसूचित क्षेत्रों के विकास विस्तार के लिए ग्राम स्तर पर जायदा से जायदा फलियों/मोहल्लों की नवीन ग्राम सभा के गठन करने के लिए कहा गया। इस दौरान जिला समन्वयक मनीष डुडवे द्वारा जिले की पेसा उपलब्धियों व सफलता की कहानी को सह – आयुक्त महोदय के समक्ष बताया गया। जिसमे ग्राम सभा द्वारा विशेष उपलब्धि अंतर्गत मादक पदार्थ, भूमि प्रबंधन, प्रशासनिक गतिविधियों के निरीक्षण, विवाद से पूर्व शान्ति समिति द्वारा सुलझाए गए मामले, जल संसाधन अंतर्गत मत्स्य पालन के सम्बन्ध में, गौण वनोपज अंतर्गत तेंदूपत्ता के संबंध में विशेष उपलब्धियों को बताया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव एवं टीआरआई अपर आयुक्त श्री लक्ष्मणराज सिंह मरकाम द्वारा पेसा अधिनियम 1996 व पेसा नियम 2022 सहित वन अधिकार अधिनियम 2006 सहित मध्यप्रदेश शासन की जनजाति क्षेत्र में चलने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान पंचायतराज उप संचालक श्री सुधीर जैन द्वारा पेसा नियम के साथ-साथ साहूकारीता नियम की विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रशिक्षण का संचालन श्री लवकुश मेहरा द्वारा किया गए। प्रशिक्षण क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज प्रशिक्षण केंद्र, भोपाल में आज संपन्न हुआ।