
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
टी.बी. मुक्त भारत अभियान तहत् 24 मार्च को आयोजित होगी जनजागरुकता रैली
—————
खण्डवा//मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि टी.बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत चलाये जा रहे 100 दिवसीय निक्षय_शिविर_अभियान के तहत् 24 मार्च को जनजागृति रैली आयोजित की जायेगी। यह रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रातः 9 बजे से आयोजित होगी। रैली शहर के मुख्य मार्ग शेर चौराहा, नगर निगम, बाम्बे बाजार, घंटाघर, केवलराम चौराहा, बस स्टेण्ड, मच्छी बाजार, जलेबी चोक से होती हुई जिला अस्पताल परिसर में सम्पन्न होगी। रैली में नर्सिंग विद्यार्थी, एन.सी.सी. कैडेट्स, स्वंयसेवी संस्था के पदाधिकारी व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।