
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव के निवास स्थान पर मनाया गया होली मिलन समारोह
,
मिलन समारोह में भीड़ जुटाने में असमर्थ रहे प्रशांत कुमार पंकज
समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज के रामपुर जलालपुर निवास स्थित महतोजी का दालान परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के विभिन्न गांव से आये फगुआ गायक कलाकारों की अलग अलग टीम ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत एवं जोगीरा गाकर माहौल को होली के रंगों में सराबोर कर दिया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम को प्रोत्साहित राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं समारोह में आये अतिथियों, ग्रामीणों एवं एनडीए कार्यकर्ताओं का स्वागत रालोमो नेता प्रशांत पंकज ने गुलाल लगाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा सभी को साथ लेकर चलती है। इस पार्टी में कोई बड़ा कोई छोटा नहीं है। हमारे नेता उपेंद्र कुशवाहा हैं और वे जो कहते हैं वे करते हैं। इस एनडीए की सरकार में ही देश और राज्य का विकास संभव होगा। तभी तो इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता एनडीए के साथ रहने का एक बार फिर मन बन चुकी है। प्रशांत पंकज ने कहा कि होली आपसी भाईचारे एवं विश्व बंधुत्व को बढ़ाने का त्योहार है। इस दिन हम अपने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। उन्होंने कहा कि होली रंगो, उमंगो, खुशहाली और मस्ती का पर्व है। वही होली मिलन समारोह में अधिकांश लोगों ने भाग नहीं लिया, जिसके कारण भीड़भाड़ कम देखी गई।