
गांव-गांव तक पहुंचना जन सुराज का पहला लक्ष्य : वसीम राजा
समस्तीपुर। जन सुराज विस्तार अभियान पूरे राज्यभर में 02 मार्च से आरंभहुआ। विस्तार अभियान अब गांव गांव तक पहुंच गया है। आज विस्तार अभियान के तहत समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड के सतमलपुर पंचायत के सतमलपुर गांव में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जन सुराज के राज्य अभियान समिति सदस्य वसीम राजा की अध्यक्षता में की गई। जन सुराज पार्टी के नेता वसीम राजा ने बताया की बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन को गति देने के उद्देश्य से में शुरू किए गये इस राज्यव्यापी अभियान के तहत पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सब जिले के सभी पंचायतों और गांव गांव जाकर जन संवाद कर रहे हैं। जन सुराज संवाद के तहत प्रतिदिन दर्जनों गांवों में बैठकें आयोजित की जा रही है। इससे पूरे जिले में जन सुराज के प्रति जन जागरूक आएगी, संगठन का विस्तार होगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी। इधर पूछे जाने पर वसीम राजा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए का सुपरा साफ हो जाएगा इतना ही नहीं वे अपना सीट भी नहीं बचा पाएंगे।