*महाशिवरात्रि पर पुलिस द्वारा भजन कीर्तन को बंद करने का मामला*
इंदौर: महाशिवरात्रि के पर्व पर विजयनगर स्थित माँ कालका माता मंदिर में हो रहे भजन कीर्तन को पुलिस ने 10:45 बजे ही बंद करवा दिया था। इस जानकारी के बारे में मंदिर के पुजारी राहुल यादव ने बताया कि धार्मिक आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई, जबकि उसी समय शहर के पब, बार और क्लब देर रात तक खुले थे।
इस पर भक्तों में अभी तक ग़ुस्से का माहौल है। भक्तजन इस फैसले को न केवल अनुचित, बल्कि प्रशासन के दोहरे मापदंड के रूप में देख रहे हैं। उनका कहना है कि जब धार्मिक आयोजन पर रोक लगाई जा सकती है, तो उसी समय बार और पब कैसे खुले रह सकते हैं? ऐसे फैसले उनके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, और यह प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाता है।
“हमारे धार्मिक आयोजनों को बंद करवा दिया जाता है, लेकिन पब और बार खुले रहते हैं, यह असहनीय है। हमें हमारे अधिकारों से वंचित किया जा रहा है,”
आक्रोशित संगठनों ने शनिवार रात 9:30 बजे विजय नगर चौराहे पर एकत्र होने का ऐलान किया है, जहां वे इंदौर के सभी पब, बार और क्लब को रात 10:30 बजे तक बंद करवाने के लिए आंदोलन करेंगे। इस आंदोलन में हजारों की संख्या में लोग शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।










