
अहीरखेड़ा स्कूल में बच्चों का तनाव दूर करने के लिए शिक्षकों द्वारा अनूठा प्रयास
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2025 की हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से प्रारंभ हुई, जिसमंे पहला प्रश्न पत्र हिंदी विषय का हुआ। बच्चों का तनाव दूर करने के लिए शिक्षकों द्वारा अनूठा प्रयास किया गया। जिले की नवाचारों के लिए पहचानी जाने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल अहीरखेड़ा में परीक्षा के प्रथम दिवस ऐसे सजाया गया जैसे घरों को कोई खास उत्सव पर सजाया जाता है। जिससे अच्छे खुशनुमा माहौल में परीक्षार्थियों का तनाव और घबराहट दूर हो और वे तन्मयता के साथ परीक्षा दे सकें।
अहीरखेड़ा परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष शांतिलाल जैन, सहायक केंद्राध्यक्ष श्री उपेंद्र सिंह कच्छवाहे, घूघरियाखेड़ी एवं स्थानीय सहायक केंद्राध्यक्ष, प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह पंवार, डी बिरला, राहुल यादव आदि ने परक्षार्थियों को माला पहनाकर, गुलाब के फूल देकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। परीक्षार्थियों का तनाव दूर करते हुए उन्हें शरबत पिलाई गई। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा देने का पहला अवसर होने पर प्रश्न पत्र को पहले शांतिपूर्वक पढ़ने और पूरे 03 घंटे पेपर हल करने की समझाइश दी गई। इसके बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।



केंद्र पर हाई स्कूल के कुल 118 परीक्षार्थी दर्ज थे जिसमें से 113 ने परीक्षा दी एवं 05 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अहीरखेड़ा एक मात्र ऐसी स्कूल है जो प्रतिवर्ष परीक्षार्थियों के लिए नवाचार कर उनका तनाव दूर कर मनोबल बढ़ाती है। यह शाला विगत 13 वर्ष से शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दे रही है। संस्था प्राचार्य श्री सुरेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि विद्यार्थियों में बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव और घबराहट होती है जिससे एक अच्छा माहौल और स्वागत कर दूर किया जा सकता है।











