ताज़ा ख़बरें

बुरहानपुर की देवतुल्य जनता के लिए सौगात, खंडवा बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के अथक प्रयासों से,

पुणे जबलपुर ट्रेन का बुरहानपुर स्टेशन पर ठहराव मंजूर,

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,

बुरहानपुर की देवतुल्य जनता के लिए सौगात,
खंडवा बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के अथक प्रयासों से,

पुणे जबलपुर ट्रेन का बुरहानपुर स्टेशन पर ठहराव मंजूर,

खंडवा ।। खंडवा बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के अथक प्रयासों और मांग पर बुरहानपुर की जनता के लिए रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी कर जबलपुर पुणे साप्ताहिक ट्रेन का बुरहानपुर स्टेशन पर ठहराव की मंजूरी दे दी है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक रेल सुविधाए प्राप्त हो इसको लेकर लगातार सक्रियता से प्रयास किए जा रहे हैं बुरहानपुर की जनता जिसमें विद्यार्थी वर्ग और नौकरी पेशा वर्ग की लगातार मांग को पूरा करते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पिछले दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सांसद भवन नई दिल्ली में मुलाकात कर क्षेत्र की जनता को पुणे की ओर आने-जाने में हो रही दिक्कतों से अवगत कराया तथा बुरहानपुर स्टेशन पर कई ट्रेनों की स्टॉपेज की मांग रखी थी, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निज सचिव ने बुधवार सांसद पाटिल को मोबाइल पर बात कर जानकारी दी कि उनकी मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकार करते हुए। बुरहानपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 02131/32 जबलपुर पुणे का ठहराव की मंजूरी दे दी है। जिसका पत्र भी सासंद पाटिल को प्रेषित किया। इस ट्रेन के बुरहानपुर स्टेशन पर ठहराव के लिए अगले कुछ दिनों में तारीख तय कर सांसद पाटिल द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!