ताज़ा ख़बरें

*अमानक पॉलीथिन और गंदगी पर सख्त कार्रवाई, ₹7000 का जुर्माना*

खबर नगर निगम से..

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता✍️

*अमानक पॉलीथिन और गंदगी पर सख्त कार्रवाई, ₹7000 का जुर्माना*

खण्डवा- कलेक्टर एवं निगमायुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा गंदगी फैलाने और अमानक पॉलीथिन रखने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।इसी तारतम्य में मंगलवार को झोन क्रमांक 02 और झोन क्रमांक 04 में सफाई निरीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने पर कुल ₹7000 का जुर्माना लगाया गया।

*झोन क्रमांक 02 में ₹3000 का जुर्माना वसूला गया:*

1. संजय गुप्ता – ₹300 (गंदगी)
2. आंगनलाल होटल – ₹400 (गंदगी)
3. शर्मा टी स्टॉल – ₹300 (गंदगी)
4. होटल गोकुल – ₹1000 (अमानक पॉलीथिन)
5. मोरे मेडिकल – ₹1000 (अमानक पॉलीथिन)

*झोन क्रमांक 04 में ₹4000 का जुर्माना वसूला गया:*

1. श्री रवि कोटवाली – ₹2000 (अमानक पॉलीथिन)
2. श्री भावेश राठौर – ₹2000 (अमानक पॉलीथिन)

टीम द्वारा झोन 04 में 3 किलो अमानक पॉलीथिन भी जप्त की गई।

*दुकानदारों के लिए सख्त चेतावनी*

नगर निगम प्रशासन स्पष्ट रूप से चेतावनी देता है कि यदि कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करता पाया जाता है या अपने प्रतिष्ठान के आसपास गंदगी फैलाता है, तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आगामी दिनों में यह अभियान और अधिक सख्ती से चलाया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!