
खरगोन/त्रिलोक न्यूज़ ब्यूरो ( अनिल बिलवे) – प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जन सुनवाई की कड़ी में 28 जनवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त कलेक्टर श्री सत्यनारायण दर्रो, श्री मति हेमलता सोलंकी ने आवेदकों की समस्याओं को सुना ओर संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई में 68 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आये थे। 











