
गौरेला पेंड्रा मरवाही
जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बढ़ रहा है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की पहल पर जिले वासियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने चिकित्सकीय उपकरणों के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। जिला चिकित्सालय में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा एवं वरिष्ठ शल्य क्रिया विशेषज्ञ के द्वारा 60 वर्षीय मरीज राधेलाल का वंक्षण हर्निया का सफल ओपरेशन किया गया। वंक्षण हर्निया आमतौर पर आंत के कमजोर बिंदु या पतली मांसपेशियों वाली पेट की दीवार में फटने के कारण होता है। वंक्षण हर्निया दोष के माध्यम से हर्नियाकृत आंत में रक्त की आपूर्ति को प्रतिबंधित कर सकता है, जिसका ऑपरेशन कर उपचार किया जाता है।













