ताज़ा ख़बरें

श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने हेतु लग रहा है श्रद्धालु भक्तों की भीड़

श्री राधा रमण भागवत महिला समिति के द्वारा पहले दिन पूज्य स्लोका महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जीवंत झांकियो का शानदार वर्णन कर नगर भ्रमण कराया गया और भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।

विगत कई वर्षों से इसी दौरान श्रीमद भागवत कथा का पाठ श्री राधा रमण भागवत महिला समिति द्वारा कराया जाता है।

आज दूसरे दिन कथा व्यास वैदेही दासी विनी किशोरी के द्वारा कार्यक्रम स्थल में भगवान विदुर चरित्र में खगोल भूगोल सृष्टि संरचना के बारे में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हुए श्रद्धालु एवं भक्त जनों को श्रवण कराया गया।

कार्यक्रम स्थल पर गांव शहर से पहुंचे हुए सभी वर्ग के श्रद्धालु जनों का आगमन हो रहा है और भक्तिमय हो रहे है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!