
जिला स्तरीय युवा उत्सव किशोर कुमार सभागृह में हुआ सम्पन्न
खण्डवा 24 दिसम्बर, 2024 – जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केन्द्र और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संयुक्त रूप से किशोर कुमार सभागृह में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं पुरूस्कार वितरण श्रीमती अमृता यादव महापौर द्वारा किया गया। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री आर.जी. बाँगरिया ने बताया कि 6 विधाएं लोकनृत्य (समूह), कविता लेखन, भाषण, कहानी लेखन, विज्ञान मेला (एकल), चित्रकला (पेटिंग) में अयोजन किया गया। विज्ञान मेले में एकल प्रथम लायंस स्कूल मूंदी से महक और महिमा, द्वितीय स्थान तनिश गोहर बांगरदा, तृतीय स्थान रोहित राठौर पॉलीटेकनिक हरसूद को प्राप्त हुए। समूह लोक नृत्य में प्रथम एकलव्य विद्यालय रोशनी, द्वितीय पॉलिटेक्निक हरसूद और तृतीय एस.एन. महाविद्यालय खण्डवा रहे। कविता लेखन में प्रथम स्थान सुभाष निंगवाल, द्वितीय स्थान प्रीति सेन, तृतीय स्थान राहुल दिनकर को प्राप्त हुआ। भाषण में प्रथम सिमेन्था राम, द्वितीय चेतन मिश्रा, तृतीय विजय लक्ष्मी अंकले रहे। पेंटिंग में प्रथम बंटी माली, द्वितीय पूर्णिमा चौरासे, तृतीय सुनिधी कुमारी रहें। कहानी लेखन में प्रथम विजय लक्ष्मी अंकले, द्वितीय गृतिका पटेल, तृतीय दुर्गा नंदेश्वर रहें। कार्यक्रम में श्रीमति श्रीतारा पारगी नेहरू युवा केन्द्र, श्री चन्द्रशेखर रावत जिला संगठन नेहरू युवा केन्द्र, रविन्द्र बैपारी, पूनम बचले, अमीन अहमद, दुर्गा वास्कले, राधिका गंगराड़े, प्रकाश मुजाल्दे, आशिष जायसवाल, निलेश रायकवार, टीना पाठक, सुनिल मोरे आदि उपस्थित थे।