ताज़ा ख़बरें

अवैध शराब बिक्री करने वाले 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

94 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

एडिटर-तनीश गुप्ता✍️

खंडवा,पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 03-04.11.24 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना हरसूद में आरोपी मंशाराम पिता फकीरा डावर उम्र 36 साल निवासी ग्राम रामपुरी टेकडा के कब्जे से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1100/-रुपये की जप्त की गई। आरोपीया दुर्गाबाई पति संतोष नायक उम्र 35 साल निवासी ग्राम देवल्दी के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 500/-रुपये की जप्त की गई। आरोपिया पिंकी पति राधेश्याम राठौर उम्र 28 साल निवासी ग्राम चैनपुर सरकार के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 800/- रूपये की जप्त की गई। थाना पंधाना में आरोपी अजय पिता राजपाल सिह उम्र 23 साल नि, कुण्डिया के कब्जे से 5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 500/- रूपये की जप्त की गई। थाना खालवा में आरोपी नितेश पिता रूपसिंह बंजारा निवासी ग्राम नादिया के कब्जे से 19 क्वाटर देशी मदिरा शराब कीमती 1400/- रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले मे दिनांक 03-04.11.24 यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 94 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 37200/-रुपये वसूल किए गए है। थाना प्रभारी यातायात खंडवा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के 03-04.11.24 विभिन्न थानो मे कुल 140 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 44 प्रकरणों मे 57 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 17 प्रकरण मे 17 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 10 प्रकरणों मे 21 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 45 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है। जिले मे अलग अलग थाना प्रभारियों द्वारा कुल 25 गिरफ़्तारी वारंट अलग अलग न्यायालय के तामील किये गए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!