जिला संवाददाता-तनीश गुप्ता
खण्डवा
– दिनांक 28.10.24 की दरमियानी रात में कोई अज्ञात व्यक्ति सिरसोद रोड स्थित हनुमान मंदिर ग्राम छैगांवमाखन की दानपेटी का ताला तोड़कर उसमे रखा करीबन 1500 से 2000 रूपये चुराकर ले गया । रिपोर्ट पर से थाना छैगांवमाखन पर अपराध क्र. 389/24 धारा 331(4), 305 (ए) भा.न्या.सं 2023 का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान प्रआर. 220 मुन्ना बर्डे व आर. 391 सुभाष द्वारा अज्ञात चोर एवं माल मशरुका की तलाश पतारसी करते एवं सीसीटीवी चेकिंग के दौरान संदेही गणेश उर्फ गणी पिता बागसिंह निवासी ग्राम नेतनगांव थाना धनगांव खंडवा से सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया गया जिसके कब्जे से उक्त चोरी गया दान पेटी के रूपये व चिल्लर जप्त की गयी।
पुलिस अधीक्षक खंडवा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) खंडवा व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय खंडवा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम धार्वे के नेतृत्व में थाना छैगांवमाखन की पुलिस टीम द्वारा अज्ञात चोरी का पर्दाफाश कर चोर को गिरफ्तार कर माल जप्त किया गया। आरोपी को खंडवा कोर्ट में पेश किया गया।










