Uncategorizedताज़ा ख़बरें

हाथरस भगदड़ कांड में 121 लोगों की मौत

सीएम योगी ने किया घटना स्थल का निरिक्षण, घायलों का समुचित इलाज करने के दिये आदेश

  • हाथरस कांड: हाथरस के सिकंद्राराऊ के नेशनल हाईवे स्थित गांव फुलरई मुगलगढ़ी के सहारे खेतों में आयोजित नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद मची भगदड़ में करीब 121 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर यह हादसा उस समय हआ, जब भोले बाबा के काफिले के निकलते समय उनकी चरण धूल लेने के लिए अनुयायियों में अफरा-तफरी मच गई। इस सत्संग का आयोजन नारायण साकार हरि नाम का बाबा कर रहा था। सतसंग में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

 

सीएम योगी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

हाथरस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं।
घटना के बाद सीएम योगी ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीन मंत्रियों की टीम और मुख्य सचिव व डीजीपी को तत्काल हाथरस के लिए रवाना किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को स्वयं हाथरस पहुंचे और यहां उन्होंने उच्च अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद वह बरसते पानी में जिला अस्पताल हाथरस पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों का हाल चाल जाना। डॉक्टरों से सभी घायलों से समुचित उपचार के निर्देश दिये। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया।
पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, कि ऐसे ढोंगी बाबा को तत्काल जेल में डाला जाए। ऐसे लोग असत्य फैलाकर लोगों की भीड़ जुटाते हैं।
हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत होने पर पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि ऐसे ढोंगी बाबा को तत्काल जेल में डाला जाए। भोले बाबा हरिनारायण को लेकर कहा कि यदि वह खुद को भगवान मानते हैं तो उनके सामने सैकड़ों लोगों की जान कैसे चली गई।
बुधवार को जगद्गुरु ने कहा कि सत्संग में सूट बूट पहनकर प्रवचन देने की कोई परंपरा नहीं है। अगर यह साकार नारायण हैं तो उसके सत्संग में इतने लोग कैसे मर गये। कहा कि भोली भाली जनता को बहका कर उनके परिवारों को चौपट करवा दिया। प्रशासन को भी इस कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई। इसमें सरकार व प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इसको तुरंत गिरफ्तार कर आजीवन कारावास देना चाहिए। यह असत्य फैलाकर लोगों की भीड़ जुटाते हैं।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!