अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

*सड़क कम गड्ढे ज्यादा सोनहत का हाल बेहाल*

 

 कोरिया जिले का सोनहत मुख्यालय कहने को तो तहसील एवं जनपद कार्यालय के साथ – साथ एसडीएम का कार्यालय भी है लेकिन यहाँ की सड़के देखें तो लगता है जैसे सोनहत का विकास पिछले हजारों वर्ष पूर्व हुआ था पुरे मुख्यालय की सड़के बद से बदतर हो चुकी है सिवाए मेन रोड के सोनहत मुख्यालय के गली मोहल्ले की एक भी सड़क ठीक नहीं है हर जगह से सड़के टूटी हुई है वहीं 2 महीने पहले सोनहत मजार चौक से धुम्माडाण्ड तक सी सी सड़क  गड्ढे में तब्दील हो चुकी है तो कहीं सड़क के नाम पर सिर्फ गड्ढे और मलबा ही बचा है इस बारिश में सड़कों पर मोटरसाइकिल से क्या पैदल चलना मुश्किल है ख़ासकर छोटे छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

ऐसा ही एक मार्ग जो डायरेक्ट एस डी एम एवं तहसील कार्यालय की ओर जाता है जिस मार्ग पर पर मुरुम के नाम पर सिर्फ मिट्टी डाल कर पिछले कई दिनों से छोड़ दिया गया है जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है

अब देखना ये है की इन सब पर जिम्मेदार की नजर कब तक पडती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!