Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान यूनियन से सौंपा ज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान यूनियन से सौंपा ज्ञापन

किसान यूनियन की लालगंज में आयोजित बैठक में बोलते किसान नेता भानु प्रताप सिंह

लालगंज, प्रतापगढ़। अन्नदाता किसान यूनियन की सोमवार को लालगंज में बैठक हुई। जिसमें भारी संख्या में किसान व संगठन के सदस्य मौजूद रहे। बैठक के बाद विभिन्न समस्याओं को लेकर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव भानु प्रताप सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय की अगुवाई में एसडीएम प्रवीण द्विवेदी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के जरिए समय से नहरों में पानी, बेसहारा मवेशियों से फसल की रक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनियन ने एसडीएम से निदान की मांग की। इससे पूर्व बैठक को राव वीरेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज किरन सरोज आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर नीतू गौतम, डॉ. रमापति ओझा, नीतू आदि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!